फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water level in Saryu river increased, pontoon bridge may be stalled

सरयू नदी में बढ़ा जलस्तर, ठप हो सकता है पीपे का पुल

Mon, 23 May 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Water level in Saryu river increased, pontoon bridge may be stalled
राजेसुलतानपुर। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के चलते जल्द ही कम्हरिया घाट पर बने पीपा पुल से आवागमन ठप हो सकता है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए अवर अभियंता ने विभाग को पत्र लिखकर जरूरी निर्णय लिए जाने की मांग की है। कहा कि नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्घि हो रही है। इससे पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि पीपे को खोलकर आवागमन रोक दिया जाए। मालूम रहे कि पहले के वर्षों में पीपा पुल से आवागमन 15 जून से बंद होता था।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के अलावा आधा दर्जन से अधिक जनपद के यात्रियों को सीधा व सुचारु आवागमन का लाभ देने के लिए सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर पीपा पुल का निर्माण प्रत्येक वर्ष अस्थायी तौर पर होता है। नागरिकों को पीपा पुल से आवागमन का लाभ वर्ष में केवल सात माह ही मिल पाता है। नदी में जल स्तर अधिक होने के चलते पांच माह तक (15 जून से 15 नवंबर तक) आवागमन बंद रहता है।
विज्ञापन

इस बार नदी में जल स्तर अधिक बने रहने के चलते पीपा पुल से आवागमन का लाभ नागरिकों को काफी कम मिला। इसके चलते उन्हें 30 से 50 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर आवागमन करना पड़ा। प्रयागराज से अधिक पीपा मंगाकर कुछ माह पहले ही आवागमन बहाल किया गया था। इस बीच एक बार भी देश के कुछ अन्य हिस्सों में हुई बारिश के चलते सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे इस बार निर्धारित 15 जून के समय से पहले ही आवागमन बंद होने की आशंका बढ़ गयी है। लोक निर्माण खंड गोरखपुर के अवर अभियंता ने अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया कि कम्हरिया घाट पर इस बार जल स्तर अधिक होने के चलते 128 पीपा लगाकर पुल बनाया गया है। एक बार फिर नदी के जल स्तर में वृद्घि होने के चलते पुल से आवागमन रोके जाने की जरूरत है। अवर अभियंता गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि पत्र भेज दिया गया है। यदि जल स्तर में और वृद्घि हुई तो पीपे को खोलना पड़ जाएगा। बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण बाराबंकी जिले में बने पीपे के पुल को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed