{"_id":"a07441502277960b297b99027028c5b1","slug":"water-filled-streets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली पालिका के दावों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली पालिका के दावों की पोल
Updated Tue, 07 Jul 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद मंगलवार दोपहर जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई। गांवों में जहां बारिश से किसान खुश हैं वहीं शहर में जगह-जगह पानी भरने से नगर पालिका की लापरवाही उजागर हो गई है। मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा का कहना है कि सफाई के निर्देश पूर्व में दिए गए थे। अगर लापरवाही हुई है तो कार्रवाई की जाएगी। हर साल बरसात होती है, पानी भरता है, इसके बावजूद भी नगर पालिका ने नाले-नालियों की सफाई पहले से नहीं कराई।
अब नालियां चोक होने के बाद हुए जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का सिलसिला बीते तीन चार दिनों से रुक-रुककर चल रहा है, लेकिन मंगलवार को मानसून ने अपना असर दिखाया। मंगलवार दोपहर जिला मुख्यालय व कई अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के फैजाबाद मार्ग पर पूर्वी चुंगीनाका से थोड़ा पहले लगभग 100 मीटर तक इस तरह जलभराव था कि लोगों का आना जाना कठिन हो रहा था। पद यात्रियों व साइकिल चालकों को तो भीग कर इधर से आना जाना पड़ा। चार पहिया वाहन के साथ ही दो पहिया वाहनों को भी आवागमन में खासी कठिनाई हो रही थी।
कुछ ऐसा ही दृश्य बस स्टेशन के निकट रहा, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पटेलनगर के निकट टांडा मार्ग और कलेक्ट्रेट के निकट मुख्य मार्ग पर व्यापक जलभराव से आवागमन घंटों प्रभावित रहा। शास्त्रीनगर, मीरानपुर, अब्दुल्लापुर व शाहजहांपुर में भी कई जगह जलभराव के कारण लोगों को मुश्किल हुई। टांडा, जलालपुर व किछौछा आदि क्षेत्रों में भी मुश्किलें बनी रहीं।
तेज बारिश से जिला मुख्यालय पर जगह-जगह हुए जलभराव को लेकर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। अकबरपुर नगर के शहाब परवेज व दीप कुमार ने कहा कि सफाई को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। समय रहते नाले नालियों की सफाई करा दिया होता तो जलभराव की नौबत न आती। अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव व शिक्षक अजय कुमार ने कहा कि आमजन के हित को लेकर न तो नगर पालिका प्रशासन गंभीर है और न ही जिला प्रशासन। जगह जगह नाले नालियां व सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इन्हें ठीक कराने की सुध किसी को नहीं है।