फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water coolers become showpieces at various places in Akbarpur Nagar.

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर नगर में जगह-जगह शोपीस बने वॉटर कूलर

Fri, 19 Apr 2024 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Water coolers become showpieces at various places in Akbarpur Nagar.
अंबेडकरनगर। कहीं वाटर कूलर खराब पड़ा है तो कहीं वाटर कूलर लगा तो है लेकिन गर्म पानी दे रहा है। भीषण गर्मी के बीच शीतल पेयजल के लिए राहगीर परेशान हैं लेकिन अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन को वाटर कूलर को दुरुस्त करने की सुध नहीं है। नतीजा यह है कि अकबरपुर नगर के प्रमुख स्थानों पर लगे वाटर कूलर शोपीस बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का दौर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही आसमान से आग बरस रही है। उन सबके बीच राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह है। दरअसल अकबरपुर नगर के प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर लगा तो है लेकिन ज्यादातर या तो खराब हैं या फिर गर्म पानी दे रहे हैं। अकबरपुर नगर के फव्वारा तिराहा व पुराने तहसील तिराहा स्थित हनुमान मंदिर के निकट वाटर कूलर लगा तो है लेकिन लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है।
विज्ञापन

यह दोनों ही स्थान नगर के अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र माने जाते हैं। इसके अलावा शहजादपुर चौक व बस स्टेशन क्षेत्र में एक-एक वाटर कूलर लगे हैं लेकिन वह गर्म पानी दे रहे हैं। जिला अस्पताल परिसर में दो वाटर कूलर लगे हैं। गर्मी के बीच एक वाटर कूलर से तो ठंडा पानी निकल रहा लेकिन दूसरा गर्म पानी दे रहा। खराब पड़े वाटर कूलरों को दुरुस्त कराए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन जिम्मेदार इसे लेकर आंख बंद किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द दुरुस्त कराया जाए वाटर कूलर
फव्वारा तिराहा के निकट वाटर कूलर से मायूस होकर लौटे कटेहरी के रामबचन ने कहा कि खरीदारी के लिए शहजादपुर गए थे। प्यास लगी तो वाटर कूलर का सहारा लेने पहुंचे लेकिन यह तो खराब है। अब ऐसे में चाय पान के होटल पर प्यास बुझाने के लिए सहारा लेना पड़ेगा। बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रहे गोविंदा व जमशेद ने कहा कि शीतल पेयजल की उपलब्धता को लेकर नगर पालिका प्रशासन को गंभीर होना होगा। भीषण गर्मी में प्यास बुझाने के लिए आखिर जाएं तो कहां जाएं। जिला अस्पताल में पेयजल के लिए उधर उधर भटक रहे तीमारदार बेवाना के अरविंद, रगड़गंज के सुनील व बरियावन के सुनील कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक-एक गिलास पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

दुरुस्त कराए जा रहे वाटर कूलर
लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर को दुरुस्त कराए जा रहे हैं। यदि कहीं नए वाटर कूलर लगाने की जरूरत पड़ी तो उसे भी लगाया जाएगा। - बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed