फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   water

50 लाख खर्च कर सभी 25 वार्ड में लगेगा आरओ वाटरकूलर

Thu, 27 Jun 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
water
जलालपुर। नगर के लोगों के लिए खुशखबरी है। नगर पालिका प्रशासन जल्द ही नगर क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में करीब 50 लाख रुपए खर्चकर आरओ सिस्टम वाले वाटर कूलर की स्थापना कराएगा। इससे न सिर्फ नगरवासियों को शुद्ध व शीतल पेयजल का लाभ मिलेगा, बल्कि नगर में पहुंचने वाले आम लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए यह बड़ी राहत होगी। नगर पालिका का दावा है कि जुलाई माह से इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर पालिका, जलालपुर में पेयजल संकट बड़ी समस्या है। नगरवासी समय-समय पर इसे लेकर आवाज भी उठाते रहते हैं। नगरवासियों का आरोप है कि सामान्य आपूर्ति के तहत मिलने वाले पानी की गुणवत्ता ठीक नहीं रहती। गर्मी में सामान्य हैंडपंप पानी छोड़ देते हैं। इंडिया मार्का हैंडपंप ही शुद्ध पेयजल का सहारा रहते हैं, वह भी कई बार साथ नहीं देते। नगर में पर्याप्त हैंडपंप न होने का सबसे बड़ा खामियाजा दूर दराज के क्षेत्र से पहुंचने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में उन्हें प्यास बुझाने के लिए दुकानों की तरफ रुख करना पड़ा है, ओर इसके लिए जेब भी ढीली करनी पड़ती है। नगर पालिका प्रशासन ने शुद्ध व शीतल पेयजल की नगर वासियों की किल्लत को दूर करने के लिए बड़ी पहल की है। बीते दिनों आयोजित नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि सभी वार्डों में एक एक आरओ सिस्टम वाटर कूलर लगाया जाए। इस पर सभी सभासदों ने सहमति जतायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक एक आरओ सिस्टम वॉटर कूलर पर करीब 2 लाख रुपए का खर्च आएगा। ऐसे में कुल 25 सिस्टम लगाने में करीब 50 लाख रुपए का खर्च आएगा। इससे न सिर्फ जलालपुर नगर की 25 हजार आबादी को शीतल पेयजल का लाभ मिल सकेगा, बल्कि दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाले आम लोग भी शुद्घ व शीतल जल से अपनी प्यास बुझा सकेंगे। नगर के संतोष कुमार, अखिलेश कुमार, अरविंद व प्रतीक आदि ने प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता पर किया जाना चाहिए। नगर में शुद्घ व शीतल पेयजल का संकट है।
जिले में हेपेटाइटिस बी व सी का सबसे ज्यादा प्रकोप जलालपुर नगर व आसपास देखने को मिला है। इसके चलते ही लगातार कई वर्षों तक पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने निजी प्रयासों के बूते हजारों नागरिकों को नि:शुल्क टीका लगवाया। प्रशासन ने भी बाकायदा रिकार्ड में इस बात को माना है कि जलालपुर में हेपेटाइटिस का प्रकोप अन्य क्षेत्रों के मुुकाबले ज्यादा है।
चिकित्सकों के अनुसार हेपेटाइटिस रोग दूषित पेयजल के चलते भी बढ़ता है। इसे देखते हुए ही अरुणिमा सिन्हा ने निजी स्रोतों से जलालपुर में एक बड़े आरओ सिस्टम युक्त पानी की टंकी की स्थापना भी कराई थी। इसी क्रम में अब शुद्ध पेजयल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद प्रशासन सामने आया है।

उस्मापुर, छाछू, जफराबाद, घसियारी टोला, पश्चिम तरफ सहित कुल 25 वार्डों को चिह्नित किया गया है। इन सभी वार्डों के वाशिंदों को शीतल पेयजल की सुविधा देने के लिए वाटर कूलर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रस्ताव व खर्च होने वाला बजट भी मंजूर हो चुका है। जल्द से जल्द इसका लाभ आम जनता तक पहुंचाया जाए, इसकी कवायद चल रही है।
फरजाना खातून, अध्यक्ष नगर पालिका जलालपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed