फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Waiting time crosses 300 even before Diwali-Chhath, expensive travel by buses becomes a compulsion

Ambedkar Nagar News: दिवाली-छठ से पहले ही वेटिंग 300 पार, बसों से महंगा सफर बना मजबूरी

Wed, 01 Oct 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 01 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Waiting time crosses 300 even before Diwali-Chhath, expensive travel by buses becomes a compulsion
अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर ट्रेन में चढ़ने के लिए मौजूद यात्री।
अंबेडकरनगर। दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार अभी कुछ हफ्ते दूर हैं, लेकिन प्रवासियों की घर वापसी की राह अभी से मुश्किल हो गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में अक्तूबर के पूरे महीने तक स्लीपर और एसी कोच फुल हो चुके हैं। हालात यह हैं कि वेटिंग लिस्ट 200 से 300 तक पहुंच गई है, जिससे हजारों यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन


बुधवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए भारी भीड़ उमड़ी। दिल्ली, मुंबई, गुजरात, बंगलुरु जैसे महानगरों से पूर्वांचल आने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटें नदारद हैं। टिकट बुकिंग साइट्स और काउंटरों पर हर रोज़ निराशा हाथ लग रही है। ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण लोग मजबूरन बस, टैक्सी या रिजर्व वाहनों का सहारा ले रहे हैं, जिनका किराया सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुना-तिगुना हो चुका है। यह स्थिति खासकर दैनिक मजदूरी और सीमित आय वाले प्रवासी परिवारों को आर्थिक रूप से बहुत प्रभावित कर रही है। त्योहारों को देखते हुए अब तक रेलवे की ओर से किसी भी विशेष ट्रेन की घोषणा नहीं हुई है। इससे पूर्वांचल लौटने वाले लाखों प्रवासियों की चिंता बढ़ गई है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

संख्या लगातार बढ़ रही
हर साल त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ती है। इससे असुविधा होना स्वाभाविक है। यदि रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाए, तो यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


— पलटूराम, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed