फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Waiting for the locks to open for urea

Ambedkar Nagar News: यूरिया के लिए ताले खुलने का इंतजार

Sat, 30 Aug 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the locks to open for urea
18.अखिलेश यादव। संवाद
अंबेडकरनगर। यूरिया के लिए शुक्रवार को भी कई समितियों पर किसानों की कतार देखने को मिली। कहीं ताला बंद होने से किसानों को मायूस होना पड़ा तो कहीं खाद मिलने की खुशी भी दिखी। बहरहाल, अभी यूरिया का संकट बरकरार है।
विज्ञापन

अकबरपुर सहकारी क्रय विक्रय, साधन सहकारी समिति सिकंदरपुर, साधन सहकारी समिति सिझौली और साधन सहकारी समिति सैदापुर में खाद नहीं बंटी। यहां आने वाले किसान मायूस होकर वापस लौट गए। साधन सहकारी समिति प्रथम पर बृहस्पतिवार को खाद समाप्त हो गई। शुक्रवार को सुबह से ही किसानों ने खाद के लिए कतार लगा ली, लेकिन कर्मियों ने आकर खाद न होने की बात बताई, जिसके बाद नाराज किसान वापस लौट गए।
विज्ञापन

दौलतपुर हाजलपट्टी में भी खाद का वितरण नहीं हुआ। अजमेरी बादशाहपुर में किसानों को खाद बांटी जा रही थी। कतार में लगे किसान उमस भरी गर्मी में बेहाल नजर आया। साधन सहकारी समिति जीवत में दोपहर 12 बजे तक 11 बोरी यूरिया ही शेष बची थी। वह भी शाम से पहले ही समाप्त हो जाएगी। साधन सहकारी समिति अशरफपुर मजगवां में 300 बोरी खाद बृहस्पतिवार को पहुंची थी। इसके चलते सुबह से ही यहां किसानों को भीड़ यूरिया लेने के लिए पहुंची थी। दोपहर 12 बजे तक 50 बोरी खाद का वितरण किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर के कोडरा निवासी अखिलेश यादव 10:40 बजे यूरिया खाद लेने के लिए अकबरपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति पर पहुंचे थे। इन्हें दो बोरी यूरिया लेना था। समिति का दरवाजा जंजीर से बांधा गया था। उसे ऊपर उठाकर वे अंदर गए। वहां मौजूद कर्मचारी ने खाद न होने की बताकर वापस लौटा दिया।

साधन सहकारी समिति अकबरपुर में कटरिया सम्मनपुर निवासी संजय खाद लेने आए थे। बाहर खड़े किसानों ने उनको खाद न होने की बात बताई। इस पर उनको विश्वास नहीं हुआ। बोल पड़े की अभी एक आदमी दो बोरी खाद लेकर जा रहा है। अंदर जाने पर उनको भी खाद न होने की जानकारी दी गई। इसके बाद वह मायूस होकर लौट गए।


पर्याप्त मात्रा में खाद समितियों पर भेजी जा रही है। इसके चलते मांग पहले से कम हो गई है। शनिवार को 400 एमटी खाद समितियों पर पहुंच जाएगी। रविवार तक समितियों पर 1750 एमटी व निजी दुकानों पर 720 एमटी खाद पहुंच जाएगी। - राघवेंद्र प्रताप शुक्ल, एआर कोऑपरेटिव

18.अखिलेश यादव। संवाद

18.अखिलेश यादव। संवाद

18.अखिलेश यादव। संवाद

18.अखिलेश यादव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed