{"_id":"63e68f94796c1ca87402fa0d","slug":"waiting-for-more-than-three-lakh-copies-for-the-exam-ambedkar-nagar-news-c-13-1-83271-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: परीक्षा के लिए तीन लाख से अधिक कॉपियों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: परीक्षा के लिए तीन लाख से अधिक कॉपियों का इंतजार
Sat, 11 Feb 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
बीएन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को उत्तर पुस्तिकाओं की गिनती करते कर्मचारी। -संवाद
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए अब तक 3,29,685 उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। बीते दिनों मिली 4,28,457 कॉपियां अब तक 94 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दी गई हैं। इस बीच प्रवेश पत्र का वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है।
16 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। 119 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए डीआईओएस कार्यालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के लिए कुल 7,58,142 उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत है।
इसकी तुलना में 4,28,457 उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध हो गई हैं। 3,29,685 उत्तर पुस्तिकाओं की खेप अभी आनी है। इनमें हाईस्कूल की 1,21,277 जबकि इंटरमीडिएट की 2,08,408 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार जो उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध हुई हैं, उनका वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक 94 परीक्षा केंद्रों पर कॉपियां पहुंचाई जा चुकी हैं। शीघ्र ही अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी पहुंच जाएंगी।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार सभी विद्यालयों को प्रवेशपत्र भेज दिए गए हैं। इनका वितरण भी शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को डेस्क स्लिप, ओएमआर शीट समेत परीक्षा संबंधित अन्य सामग्रियों को भी उपलब्ध करा दिया गया है।
सादी उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन प्रभारी आरके वर्मा ने बताया कि कुछ उत्तर पुस्तिकाओं में त्रुटि पाई गई है। कोई बेहतर ढंग से सिली नहीं है तो किसी का बार कोड गड़बड़ है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि यदि इस प्रकार की त्रुटिपूर्ण उत्तर पुस्तिकाएं केंद्र पर पहुंची हों तो उन्हें संकलन केंद्र को वापस कर दिया जाए।
सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
-मनोज गिरि, प्रभारी डीआईओएस