{"_id":"610c27ea8ebc3ec3594bf64b","slug":"voting-for-the-bar-association-elections-took-place-amidst-the-hustle-and-bustle-ambedkar-nagar-news-lko5900571155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहमागहमी के बीच बार एसोसिएशन चुनाव के लिए हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहमागहमी के बीच बार एसोसिएशन चुनाव के लिए हुआ मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भारी गहमागहमी के बीच गुरुवार को जनपद न्यायालय में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत 27 पदों के लिए मतदान हुआ। शाम 4 बजे तक चले मतदान में 1189 मतदाताओं की तुलना में 1121 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कोरोना संकट को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मतदान हुआ। मतदान के लिए आठ काउंटर बनाए गए थे। इस दौरान न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया, बल्कि मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की गई। मतों की गणना छह अगस्त को सुबह 10 बजे से होगी, देर शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
जनपद न्यायालय परिसर में गुरुवार सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद समेत विभिन्न पदों के लिए मतदान होना था। सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अधिवक्ता लाइन में लग गए। गेट में प्रवेश करने से पहले प्रत्येक अधिवक्ता को सैनिटाइज भी किया गया। सहायक चुनाव अधिकारी व मौजूदा सचिव रमेश सिंह ने बताया कि शाम चार बजे जब मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई, तो 1189 मतदाताओं की तुलना में 1121 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
68 मतदाता मतदानस्थल तक नहीं पहुंच सके। चुनाव अधिकारी व वर्तमान अध्यक्ष नरसिंह नरायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मतों की गिनती का कार्य प्रारंभ होगा। उम्मीद है कि शुक्रवार शाम तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान ताराकांत त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव, सुरेंद्रनाथ यादव, रामचंद्र श्रीवास्तव, दिनेश दुबे, श्रीप्रकाश सिंह, विशाल सिंह, कैलाशनाथ उपाध्याय, रामजी पाठक, उपेंद्र मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, त्रिभुवन पांडेय आदि मौजूद रहे।