{"_id":"641b48dd13b7f4a02b0bc135","slug":"voter-list-published-on-10-cooperative-unions-ambedkar-nagar-news-c-13-1-142253-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 10 सहकारी संघों पर मतदाता सूची प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 10 सहकारी संघों पर मतदाता सूची प्रकाशित
Wed, 22 Mar 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सहकारी संघ संचालक सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार को 10 संघों पर मतदाताओं की सूची का प्रकाशन हुआ। इन संघों के सुचारु संचालन के लिए कुल 126 संचालक सदस्यों के लिए 29 मार्च को मतदान कराया जाएगा। गुरुवार को मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां ली जाएंगी।
सहकारी समितियों का चुनाव संपन्न होने के बाद सहकारी संघ अकबरपुर, बरियावन, पैकोली, कटेहरी, बसखारी, केदारनगर, तेंदुआ, कटघर, जलालपुर व रनीवा में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को सभी संघों पर मतदाताओं की सूची का प्रकाशन कर दिया गया।
एडीओ सहकारिता राजेश यादव ने बताया कि 23 मार्च को मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। 24 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण होगा। 25 मार्च को नामांकन, 26 मार्च को आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 27 मार्च को नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 29 मार्च को मतदान होगा। इसी दिन मतों की गणना भी होगी। अकबरपुर व रनीवां संघ पर 11-11 संचालक सदस्य चुने जाएंगे अन्य पर 13-13 संचालक सदस्यों का चुनाव होगा।