{"_id":"6209507865800b7b3043a3ab","slug":"vote-yourself-inspire-others-too-ambedkar-nagar-news-lko6176898130","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद करें मतदान, दूसरों को भी करें प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद करें मतदान, दूसरों को भी करें प्रेरित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रमाबाई पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व बच्चे।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज में रविवार को मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं से अपील की गई कि न सिर्फ वे स्वयं मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। जागरूकता के आधार पर ही लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है। साथ ही योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकेगा।
मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. शेफाली सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां सभी को मतदान का अधिकार है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि मतदान के दिन सभी लोग बढ़-चढ़कर मतदान करें। युवाओं पर मतदान की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान के दिन न सिर्फ खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
ऐसे मतदाता जो मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते, उन्हें केंद्र तक पहुंचाने में मदद करें। अपने-अपने क्षेत्र में अभियान को चलाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर डॉ. अखिलेंद्र, डॉ. नंदन, डॉ. अरविंद, डॉ. विश्वनाथ द्विवेदी, डॉ. चंद्रभान, डॉ. पूनम आर्य व राकेश आदि मौजूद रहे।