फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   vote today akbarpur and Tanda block

अकबरपुर व टांडा ब्लॉक में मतदान आज

Fri, 04 Dec 2015 11:13 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन

मतदान को सकुशल निपटाने के लिए शुक्रवार को 591 पोलिंग पार्टियों में 2364 मतदान कीर्मयों को रवाना हुईं। 90 पार्टियों के 360 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए दोनों ब्लॉकों में कुल 258 मतदान केंद्र व 593 मतदेयस्थल बनाए गए हैं।

विज्ञापन


  पहले व दूसरे चरण के लिए हुए मतदान के बाद अब शनिवार को तीसरे चरण में अकबरपुर व टांडा विकास खण्ड में मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि अकबरपुर विकास खंड में ग्राम प्रधान के 136 पद के लिए 1117 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1674 पदों के लिए 259 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को होगा। शुक्रवार को 327 पोलिंग पार्टियों में 1308 कर्मचारियों को रवाना किया गया है, जबकि 50 पार्टी के 200 कर्मचारियों को अतिरिक्त में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 लाख 25 हजार 98 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां 137 मतदान केंद्र व 327 मतदेयस्थल बनाए गए हैं।

डीडीओ श्री मिश्र ने बताया कि टांडा विकास खड में ग्राम प्रधान के 119 पद के लिए 942 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1469 पदों के लिए 690 प्रत्शशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए शनिवार को 1 लाख 95 हजार 628 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए कुल 121 मतदान केंद्र व 264 मतदेयस्थल बनाए गए हैं।

शुक्रवार को 264 पोलिंग पार्टियों में 1056 कर्मचारियों को रवाना किया गया है। यहां 40 पार्टी के 160 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। इस प्रकार दोनों विकास खण्ड में ग्राम प्रधान के 255 पदों के लिए 2059 व ग्राम पंचायत सदस्य के 3143 पदों के लिए 949 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल 4 लाख 20 हजार 726 मतदाता करेंगे।


मतदाताओं के लिए कुल 258 मतदान केंद्र व 591 मतदेयस्थल की स्थापना की गई है। चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए कुल 591 पोलिंग पार्टियों के 2 हजार 364 कर्मचारियों को रवाना किया गया। 90 पार्टियों के 360 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed