फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   voice against injustice

Ambedkar Nagar News: अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं

Sun, 13 Aug 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 13 Aug 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
voice against injustice
 अकबरपुर में महिलाओं को जागरूक करती सिपाही।
अंबेडकरनगर। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। उनके साथ किसी प्रकार की घटना होती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। यह बातें रविवार को बेवाना थाने की मिशन शक्ति टीम ने जागरुकता अभियान के दौरान महिलाओं को समझाईं।
विज्ञापन

महिला सिपाही कविता यादव ने बेवाना बाजार व प्रमुख चौराहों पर महिलाओं व युवतियों से कहा कि हिंसा सहने वाला हिंसा करने वाले से ज्यादा बड़ा दोषी होता है। अक्सर महिलाएं अपने साथ होने वाले उत्पीड़न की शिकायत लोकलाज के भय के चलते नहीं करती हैं। उनका यही रवैया आगे चलकर कई तरह की समस्याएं खड़ी कर देता है। ऐसे में महिलाओं को अन्याय के खिलाफ मुखर होने की जरूरत है।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाने की महिला सिपाही ज्योति राजपूत ने इल्तिफातगंज बाजार में महिलाओं को जागरुकता संबंधी पर्चे बांटे। इसके साथ उन्हें आपातकाली नंबर 112, 1090 आदि के बारे में जानकारी दी। अलीगंज थाने की सिपाही पूजा गुप्ता ने महिलाओं व युवतियों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। इसी तरह जहांगीरगंज, टांडा, बसखारी, अहिरौली आदि क्षेत्रों में भी जागरुकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed