{"_id":"63a1f9a124a167371b364496","slug":"vivekananda-house-became-champion-in-sports-competition-ambedkar-nagar-news-lko662832585","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खेल प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने जीती चैंपियन ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खेल प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने जीती चैंपियन ट्राफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टांडा के डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर में चल रही खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। विवेकानंद हाउस की टीम चैंपियन ट्रॉफी जीतने में सफल हुई। इसके साथ ही यह टीम अब राष्ट्रीय स्तर पर रांची व जालंधर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होगी।
प्रधानाचार्य जुगेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में चार सदनों के खिलाड़ियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दूसरे दिन विवेकानंद व श्रद्धानंद हाउस के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विवेकानंद की टीम ने जीत दर्ज की।
खो खो की प्रतियोगिता दयानंद व विवेकानंद हाउस के बीच हुई। इसमें विवेकानंद की टीम विजयी रही। इसके अलावा वॉलीबॉल की प्रतियोगिता हंसराज व श्रद्धानंद हाउस के बीच हुआ। इसमें श्रद्धानंद हाउस की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
दो दिन चली प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस के बालक व बालिका वर्ग की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी जीतने में सफल रही। प्रधानाचार्य ने विवेकानंद हाउस के खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
बताया कि विवेकानंद हाउस बालक वर्ग के खिलाड़ी अब रांची में आयोजित डीएवी ग्रुप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे वहीं बालिका वर्ग की खिलाड़ी जालंधर में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस मौके पर खेल शिक्षक अरविंद पटेल, अमरेश द्विवेदी, प्रियानंदन, रोहित पांडेय, वीवी मिश्र, मंजुल पांडेय व गिरीश सिंह आदि मौजूद रहे।