{"_id":"6138f8b18ebc3eafb7562dac","slug":"viral-patients-gathered-in-hospitals-ambedkar-nagar-news-lko59467081","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में उमड़े वायरल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में उमड़े वायरल के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू व मलेरिया के मरीज भले ही अब तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन वायरल से ग्रसित बच्चों व नागरिकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जिला अस्पताल में जहां प्रतिदिन 70 से 80 मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। वहीं सीएचसी व निजी अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की तादाद में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। हालांकि चिकित्सा विशेषज्ञों ने इसे लेकर परेशान न होने की सलाह दी है। कहा कि वायरल से पीड़ित लोग प्राथमिक उपचार से तेजी से ठीक हो रहे हैं।
बताते चलें कि मौसम में हो रहे बदलाव के बीच जहां वायरल फीवर तेजी से बढ़ रहा है वही अन्य जनपदों में डेंगू व मलेरिया के केस भी सामने आ रहे हैं। राहत यह है कि जिले में अभी डेंगू या मलेरिया से बीमार नागरिकों की पुष्टि नही हुई है। जनपद में अभी सिर्फ वायरल फीवर के केस ही सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में जहां प्रतिदिन 70 से 80 मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं, वहीं सीएचसी, पीएचसी व निजी अस्पतालों में भी अलग से मरीज पहुंच रहे हैं। फिलहाल चिकित्सा विशेषज्ञों ने जनपदवासियों को परेशान न होने की सलाह दी है। कहा कि जिले में अभी तक डेंगू व मलेरिया के मरीजों की पुष्टि नही हुई है, जो मरीज पहुंच रहे हैं उन्हें वायरल फीवर है। प्राथमिक उपचार से वह तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नही है।
डेंगू व मलेरिया को लेकर न हों परेशान
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनोज शुक्ल व डॉ. योगेश वर्मा के मुताबिक मौसम में हो रहे बदलाव के चलते वायरल फीवर की चपेट में बच्चे व आम नागरिक आ रहे हैं। अपने जनपद में अब तक डेंगू व मलेरिया के मरीजों की पुष्टि नही हुई है। बताया कि डेंगू या मलेरिया से ग्रसित मरीजों का लक्षण है कि उसे तेज बुखार, जोड़ों में व सिर में तेज दर्द होगा। शरीर में कंपन भी कई बार हो सकता है। ऐसा लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। जांच के साथ ही समुचित उपचार कराएं। तेज दर्द व बुखार होने पर पैरासिटामॉल का प्रयोग कर सकते हैं। गर्म पानी का सेवन करें। नियमित उपचार से जल्द ही इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
बच्चों को लेकर बरतें विशेष सावधानी
बाल रोग विशेष डॉ. आरके वर्मा के मुताबिक मौजूदा समय में मौसम में बदलाव हो रहा है। डेंगू व मलेरिया के खतरे के बीच वायरल फीवर बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। बच्चों को फुल आस्तीन का कपड़ा पहनाएं। मच्छरदानी का नियमित रूप से प्रयोग करें। यदि बुखार आदि होता है तो बगैर हीलाहवाली किए चिकित्सक से संपर्क करें। घर के आस पास सफाई रखें। घरों के आस पास गंदा पानी एकत्रित न होने दें। जल निकासी की नालियों में नियमित अंतराल पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।