फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Viral cases increased due to weather change

Ambedkar Nagar News: मौसम बदलने से बढ़े वायरल के मरीज

Sat, 23 Aug 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Viral cases increased due to weather change
 जिला अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक। 
अंबेडकरनगर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या दो हजार तक पहुंच गई। इनमें से ज्यादातर मरीज वायरल फीवर की शिकायत लेकर आए। उन्हें सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी।
विज्ञापन

इन लक्षणों के अलावा कुछ मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण भी देखे गए हैं, जैसे कि जोड़ों में दर्द और सिरदर्द। हालांकि अभी तक किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन डॉक्टर एहतियात के तौर पर डेंगू की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 80 प्रतिशत मरीज वायरल संक्रमण वाले हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने कहा कि लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मौसम के अनुसार अपने आहार व जीवनशैली में बदलाव लाएं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल फीवर से बचाव के उपाय

- हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार लें।
- लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed