फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Viral

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी ठेकेदार को दौड़ाकर पीटने की धमकी

Fri, 11 Sep 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Viral
अंबेडकरनगर। तमाम विवादों में घिरते आ रहे भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा द्वारा ग्राम पंचायतों में वाईफाई लगाने वाली निजी संस्था के कर्मचारी को धमकी देने का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें सूची दिखाए बगैर कहीं वाईफाई न लगाने की चेतावनी देते हुए दौड़ा-दौड़ाकर पीटने की धमकी दी जा रही है। कई तरह के अपशब्दों का प्रयोग करते हुए सत्तारूढ़ दल की धौंस भी ठेकेदार को दी गई। पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं से अक्सर अभद्रता करने के आरोपों से घिरे भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा एक नये विवाद में फंस गए हैं। ताजा मामला मिशन डिजिटल इंडिया के तहत ई-गर्वनेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड से जुड़ा है। संस्था द्वारा शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत ग्राम पंचायतों में वाईफाई लगवाई जा रही है। मुख्य मशीन सीएससी सेंटर पर लग रही, जबकि इससे वाईफाई का लाभ देने के लिए पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय व राशन की दुकान को शामिल किया गया है। जिले के अलग अलग क्षेत्रों में यह कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच टांडा ब्लाक में वाईफाई लगाने का कार्य कर रहे ठेकेदार को भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा द्वारा सत्ता के नशे में चूर होकर धमकी देने का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में जिलाध्यक्ष ने ठेकेदार को धमकी देते हुए कहा कि बगैर सूची दिखाए कहीं भी वाईफाई नहीं लगना चाहिए। ठेकेदार ने कहा कि इसके लिए स्थान ऊपर से ही निर्धारित है। इतना सुनते ही जिलाध्यक्ष ने अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया। धमकी देते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव से काम रोक दो वरना मैं दौड़ा दौड़ाकर मारूंगा। जिलाध्यक्ष ने ठेकेदार को दो घंटे में मिलने के लिए आने की चेतावनी भी दी। जिलाध्यक्ष से नियमों की गुहार देकर ठेकेदार गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। वे गाली गलौज पर लगातार अमादा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले में ठेकेदार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजक कार्रवाई की मांग की है। पत्र में जिलाध्यक्ष द्वारा बीते दिनों धमकी दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा गया कि बसावनपुर गांव में एक व्यक्ति के घर निजी खर्च पर वाईफाई लगाई गई है। उसे उखाडने के लिए पहले जिलाध्यक्ष के करीबी ग्राम प्रधान चन्द्रशेखर वर्मा ने धमकी दी उसके बाद जिलाध्यक्ष ने भी धमकाया। पत्र में कहा गया कि कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। उधर, जिलाध्यक्ष कपिलदेव ने कहा कि मनमाने ढंग से वाईफाई लगाए जाने की शिकायत मिली थी। इसीलिए फोन कर कहा गया कि नियमानुसार जो सूची है उसी के अनुरूप वाईफाई लगाई जाए। सामान्य सी बात को अनावश्यक तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed