फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vipin became the president of the Lekhpal Association

Ambedkar Nagar News: लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने विपिन

Sun, 24 Aug 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Vipin became the president of the Lekhpal Association
सम्मानित किए गए लेखपाल संघ के पदा​धिकारी
आलापुर(अंबेडकरनगर)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील आलापुर इकाई का निर्वाचन रविवार को पूर्व निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। मतदान प्रक्रिया के बाद विपिन तिवारी को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

सुबह समय से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में कुल 70 में से 67 लेखपालों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में विपिन तिवारी को 36 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रामसे जीवन वर्मा को 30 मत मिले। 6 मतों के अंतर से विजयी हुए विपिन तिवारी को निर्वाचन अधिकारियों ने विधिवत रूप से निर्वाचित घोषित किया। अध्यक्ष पद को छोड़ शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने तारकेश्वर, मंत्री पद पर धीरेंद्र कुमार मौर्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुमार, उपमंत्री संतोष प्रजापति, कोषाध्यक्ष अभिषेक यादव तथा ऑडिटर के रूप में पूर्णिमा चौधरी का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया भीटी तहसील अध्यक्ष प्रवीण शुक्ल और जिला संगठन मंत्री रमाकांत वर्मा की निगरानी में हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन तिवारी ने कहा कि लेखपालों के हितों की रक्षा, लंबित समस्याओं का समाधान और पारदर्शी संगठनात्मक कार्यप्रणाली उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed