{"_id":"62c9c5d091e990098a496645","slug":"villagers-troubled-by-ash-and-dust-jammed-ambedkar-nagar-news-lko638881938","type":"story","status":"publish","title_hn":"राख व धूल से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राख व धूल से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मखदूमनगर रेलवे क्रासिंग के निकट मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। एनटीपीसी प्लांट की राख और धूल से परेशान आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने एनटीपीसी रेलवे क्रॉसिंग के निकट सुबह नौ बजे जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रेलवे क्रॉसिंग से सम्हरिया पेट्रोल पंप तक धूल ही धूल सड़कों पर दिखाई पड़ती है, जिससे लोग बीमारी व दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। सूचना पर नायब तहसीलदार राहुल सिंह मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे और ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। आश्वासन दिया कि 10 दिन के अंदर एनटीपीसी की राख से उठने वाली धूल का समाधान करा दिया जाएगा।
एनटीपीसी प्लांट से निकलने वाली राख लेकर गाड़ियों के आवागमन से हो रहे प्रदूषण से आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण प्रभावित हैं। इससे परेशान मदरसा अरबिया मेरोजुल उलूम और प्राइमरी पाठशाला हुसेनपुर, सुधाना, कलवरिया महरीपुर आदि गांवों के ग्रामीणों ने सुरेंद्र वर्मा, अरुण कुमार, रामतीरथ के नेतृत्व में मखदूमनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास मार्ग जाम कर दिया।
इस दौरान ग्रामीणों का आक्रोश एनटीपीसी और प्रशासन के विरुद्ध रहा। मार्ग जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने बताया कि राख और धूल से बीमारियां एवं दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से बच्चों के भविष्य को देखते हुए राख की ट्रांसपोर्ट की गाड़ियोें को बाईपास से गुजारने की मांग की।