{"_id":"3993188613b7510c03831dde6ee4b48a","slug":"villagers-protested-on-akbarpur-tehsil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का अकबरपुर तहसील पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का अकबरपुर तहसील पर प्रदर्शन
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी भवन का निर्माण आबादी से दूर कराए जाने से नाराज धौरहरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को अकबरपुर तहसील पहुुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि आंगनबाड़ी भवन का निर्माण आबादी से दूर कराया जा रहा है। इससे न सिर्फ भवन की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है, बल्कि कई अन्य तरह की समस्याएं खड़ी हो रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से गांव के पास खाली पड़ी भूमि में निर्माण कराने की मांग की। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के धौरहरा गांव से आए दशरथ, आशाराम, सत्यदेव, रामसूरत, लालचंद्र व प्रभाकर आदि ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण मनमाने ढंग से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव के नजदीक ही पर्याप्त खाली भूमि पड़ी है, इसके बावजूद भवन निर्माण गांव से काफी दूर कराया जा रहा है। इससे न सिर्फ भवन की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं, बल्कि अन्य तरह की समस्याओं का भी सामना आने वाले दिनों में ग्रामीणों को करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तहसीलदार अकबरपुर से निर्माण कार्य रुकवाते हुए आबादी के निकट निर्माण कराने की मांग की। कहा कि प्रशासन जिस भूमि पर भवन निर्माण कराना चाहता है, उसे गांव के लोग पशुओं के शव दफनाने के प्रयोग में लेते हैं। ऐसे में उक्त भूमि पर निर्माण कराना उचित नहीं है।