फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers furious after receiving notice of encroachment

अतिक्रमण का नोटिस मिलने से भड़के ग्रामीण

Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers furious after receiving notice of encroachment
अतिक्रमण का नोटिसअंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के सुरहुरपुर सरैया के ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनके आवास आबादी की भूमि पर बने हैं। इसके बाद भी बीते दिनों उन्हें नोटिस भेजा गया है कि वे सब जिन मकानों में रह रहे हैं, वह तालाब की भूमि पर बने हैं। कहा कि नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। मांग की कि यदि गांव में तालाब की भूमि की पैमाइश कर दी जाए, तो सब कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

सुरहुरपुर सरैया के मोहन, मंजूलता, रिंकू, उर्मिला, ममता, फिरता देवी, दानबहादुर आदि ने कहा कि बीते दिनों जलालपुर प्रशासन ने उन सभी को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जिस भूमि पर उन सभी के घर हैं, वह भूमि तालाब की है। ऐसे में इसे अतिक्रमण माना जा रहा है। कहा कि मनमाने ढंग से जुर्माना नोटिस भी जारी कर दिया गया है। कहा कि जिस भूमि पर उनके घर बने हैं, वह आबादी की भूमि पर है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पैमाइश नहीं कराई गई और नोटिस वापस नहीं लिया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed