फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villager dies in scuffle over land dispute

भूमि विवाद में धक्का-मुक्की में ग्रामीण की मौत

Sat, 08 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villager dies in scuffle over land dispute
अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर जहांगीरगंज मार्ग पर वृद्ध की मौत के बाद सड़क जाम किए नागरिकों को स? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। भूमि विवाद के दौरान हुई धक्का-मुक्की में इटौरी खुर्द गांव में एक वृद्ध की शनिवार को मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पूरनपुर गांव के पास राजेसुल्तानपुर-जहांगीरगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर के साथ भी धक्का-मुक्की की। कुछ महिलाओं ने उनका कॉलर पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों को मनाने के लिए विधायक अनीता कमल के साथ ही एसडीएम व सीओ को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। लगभग पांच घंटे बाद मामले में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के इटौरी खुर्द गांव निवासी राजेंद्र मिश्र व लोकनाथ के बीच भूमि विवाद चल रहा था। ग्राम पंचायत की ओर से इन दिनों खड़ंजा लगवाया जा रहा है। इसी खड़ंजा निर्माण मेेें भूमि जाने को लेकर शनिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की होने लगी। बताया जाता है कि इससे लोकनाथ को चोटें आ गईं और उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर उपचार के लिए आजमगढ़ रवाना हुए। हालांकि बताया जाता है कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन घर लौटे और ग्रामीणों के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर पूरनपुर के पास राजेसुल्तानपुर-जहांगीरगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। परंतु बात नहीं बनी। बताया जाता है कि महिलाओं से थानाध्यक्ष की तीखी नोकझोंक भी हुई। इस बीच एसडीएम आलापुर मोहनलाल गुप्त व सीओ जगदीश लाल टमटा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच विधायक अनीता कमल व सपा के पूर्व प्रदेश सचिव योगेंद्र त्रिपाठी सहित कई अन्य नेता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से शिकायत दर्ज करायी जा रही थी। परंतु न तो पुलिस प्रशासन ने मामले में कार्रवाई करने की जरूरत समझी, और न ही तहसील प्रशासन ने। इसके चलते ही यह घटना हुई है। ग्रामीणों ने घटना में दोषी सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। करीब 5 घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। बाद में मामले में समुचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। दिवंगत की पत्नी ने घटना में तीन आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। उधर, सीओ जगदीशलाल टमटा ने बताया कि मामले में छानबीन कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं ने एसओ का कॉलर पकड़ा
महिलाओं ने आक्रोश में आंदोलन के दौरान थानाध्यक्ष के कॉलर तक पर हाथ लगा दिया। आक्रोशित महिलाओं ने एसओ के साथ भी धक्का-मुक्की की। बताया जाता है कि बैच तक पर हाथ गया। इन सबके बावजूद वहां पुलिस कर्मियों ने काफी धैर्य का परिचय दिया। चूंकि महिलाएं आक्रोशित थीं, इसलिए पुलिस कर्मियों ने इसे तूल देना उचित नहीं समझा। कुछ ही देर में महिलाओं ने स्वयं ही धक्का-मुक्की बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed