फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vicious criminal's property worth 80 lakhs attached

शातिर अपराधी की 80 लाख की संपत्ति कुर्क

Wed, 04 May 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vicious criminal's property worth 80 lakhs attached
महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नसेड़ी गांव निवासी शातिर अपराधी की पुलिस टीम ने बुधवार को लगभग 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई एसडीएम भीटी की मौजूदगी में हुई। पुलिस टीम ने गांव में मुनादी भी करायी। शातिर अपराधी के विरुद्ध महरुआ के अलावा अन्य थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम दीपक वर्मा की अगुवाई में थानाध्यक्ष महरुआ विवेक वर्मा पुलिस टीम थाना क्षेत्र के नसेड़ी गांव पहुंचे। उत्तर प्रदेश गिरोह अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी रणविजय सिंह की लगभग 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क कर ली। उसके द्वारा अवैध रूप से धन अर्जित कर गांव में मकान का निर्माण किया गया था। इसकी कुल कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि संपत्ति को कुर्क करने के साथ ही गांव में मुनादी भी करायी गई। बताया कि रणविजय के विरुद्ध महरुआ के अलावा अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। कहा कि शातिर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। बताया जाता है कि उसका नाम वर्ष 2010 में हुए बहुचर्चित सुभाष सिंह हत्याकांड में शामिल था। पुलिस ने अपराधी के घर को कुर्क करते हुए ताला जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed