{"_id":"68a8ca09cfb92e45a40ca19b","slug":"vending-zone-will-be-built-in-shiv-baba-dham-with-183-crore-rupees-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-140649-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शिवबाबा धाम में 1.83 करोड़ से बनेगा वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शिवबाबा धाम में 1.83 करोड़ से बनेगा वेंडिंग जोन
Sat, 23 Aug 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
शिवबाबा धाम।
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के शिवबाबा धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस धाम में नारियल, चुनरी, सिंदूर, मिठाई, खिलौने आदि बेचने वाले दुकानदारों की संख्या करीब 300 से अधिक है। दुकानदारों को एक जगह पर स्थापित करने के लिए वेंडिंग जोन का निर्माण होगा। नगर पालिका ने इसके लिए 1.83 करोड़ रुपयों का प्रस्ताव तैयार किया है।
जिला मुख्यालय अकबरपुर के अयोध्या रोड स्थित शिवबाबा धाम श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। सप्ताह में सोमवार व शुक्रवार को मौके पर बड़ा मेला लगता है तो अन्य दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मेले में दुकानों की संख्या अधिक होने से कई बार अव्यवस्था की स्थिति भी बन जाती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों व मेला कमेटी को व्यवस्था बनाने के लिए अलग से जुटना पड़ता है।
इसी के चलते मेला परिसर में वेंडिंग जोन का निर्माण नगर पालिका की ओर से किया जाएगा। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि वेंडिंग जोन बनाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जिला प्रशासन के सहयोग से अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
-- -- --
100 वर्ग मीटर में बनेंगी 183 दुकानें
शिवबाबा धाम में पहले से बने स्टेज के पास 100 मीटर लंबी व इतनी ही चौड़ी जगह को चुना गया है। इस स्थान पर पहले चरण में कुल 183 दुकानों का निर्माण कर आवंटन किया जाएगा। नगर पालिका ने योजना बनाई है कि शुरुआत में ये दुकानें निशुल्क दी जाएंगी।