फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vehicle crushed bike rider, death

वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Sun, 01 Mar 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Vehicle crushed bike rider, death
अंबेडकरनगर। बसखारी थाना अंतर्गत कजदहां गांव के निकट शनिवार रात मैजिक वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में इलाज के बाद ट्रॉमा रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर अन्य मार्ग हादसों में पांच अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

बसखारी थाना अंतर्गत धन्नूपुर निवासी मुन्नीलाल (40) पुत्र फिरतू शनिवार देर शाम बाइक से घर जाते समय कजदहां गांव के निकट मैजिक वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। गंभीरावस्था में स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर गांव निवासी दीपक (26) पुत्र सुखदेव शनिवार देर रात वैवाहिक आयोजन में भाग लेकर बाइक से घर जाते समय गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी रामकुमार (30) पुत्र रामभोज शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना अंतर्गत बट्टूगढ़ निवासी दीपक (18) पुत्र भानुप्रताप रविवार सुबह बाइक से अहिरौली जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शेखपुरा निवासी रोहित (19) पुत्र रमेश रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी निवासी विमला देवी (40) पत्नी घनश्याम रविवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थीं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed