फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Various organizations took out rally at the district headquarters

विभिन्न संगठनों ने जिला मुख्यालय पर निकाली रैली

Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Various organizations took out rally at the district headquarters
अंबेडकरनगर के शहजादपुर पूर्वी नाका के पास प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के भारत बंद के किये गये आह्वान पर शनिवार को अलग-अलग संगठनों ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पर रैली निकाली। हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखीं तख्तियां लिए कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। रैली को शहजादपुर के पंडाटोला के निकट ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने रोक लिया और समझा कर सभी को वापस कर दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा में शामिल बहुजन मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, संयुक्त किसान मोर्चा समेत कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौहरिया खानपुर से रैली निकाली। वे कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे थे। रैली निकलने की सूचना पर एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल, सीओ अशोक सिंह, कोतवाल दीपक सिंह रघुुवंशी पुलिस फोर्स के साथ पंडाटोला पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। रैली में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करने की बात पर अड़े हुए थे। हालांकि अधिकारियों के समझाने के बाद कार्यकर्ता वापस चले गए।
विज्ञापन

इससे पहले राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसुरेश वर्मा, बहुजन मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुड्डू ने कहा कि बीते दिनों भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने जिस प्रकार से पैगंबर की शान में गुस्ताखी की, वह निंदनीय है। नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हो रही है, यह और भी चिंता का विषय है। जितेंद्र राजभर, ओमवीर वर्मा, संदीप अंबेडकर, अब्बास कलाम आजाद, अभिषेक रमन, भोला कश्यप, उर्मिला वर्मा, रीता, शीला ने नूपुर की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed