फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   vandalized at Kalyanpur Electrical Substation

कल्याणपुर विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़

Mon, 03 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 03 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
vandalized at Kalyanpur Electrical Substation
अंबेडकरनगर के कल्यानपुर विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को हुई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

विद्युत उपकेंद्र कल्यानपुर में शनिवार को कुछ अराजकतत्वों ने लाठी-डंडों से लैस होकर धावा बोल दिया। फॉल्ट न ठीक करने का आरोप लगाते हुए न सिर्फ कर्मचारियों के साथ अभद्रता की बल्कि उपकेंद्र में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों को धमकी देते हुए हमलावर भाग निकले। घटना से कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


कहा कि धावा बोलने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में जेई ने थाने में मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्यानपुर विद्युत उपकेंद्र का है। बताया जाता है कि शनिवार देर शाम लगभग आठ बजे कुर्कीबाजार में तार टूटकर गिर गया। जानकारी होने पर कुछ कर्मचारी उसे ठीक करने मौके की तरफ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच कल्यानपुर गांव के कुछ लोगों ने सूचना देने के बाद भी फॉल्ट ठीक करने को मौके पर न पहुंचने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडा लेकर विद्युत उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए कार्यालय के फर्नीचर व अन्य सामान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर कुछ कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्र पर धावा बोलने की जानकारी होते ही और भी कर्मचारी केंद्र पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग शुरू कर दी। कहा गया कि यदि इस बार कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में जेई मुन्नालाल ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ त्रिभुवन वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है।

छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि लगभग एक पखवारा पूर्व भी अराजकतत्वों ने कई बार उपकेंद्र में घुसकर न सिर्फ कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी बल्कि तोड़फोड़ भी की थी। उस समय जेई की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस तो दर्ज कर लिया था लेकिन गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की जा सकी थी।


इस पर बीते दिनों कर्मचारियों ने विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़कर धरना-प्रदर्शन भी किया था। बाद में सीओ ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया था। अब एक बार फिर से उसी प्रकार की घटना होने पर कर्मचारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed