{"_id":"5fa0400f8ebc3e9bd760d022","slug":"vaccine-protects-children-against-diseases-ambedkar-nagar-news-lko548315038","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को बीमारियों से बचाने में कारगर साबित होता टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को बीमारियों से बचाने में कारगर साबित होता टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बच्चों को विभिन्न प्रकार की बीमारी से बचाने के लिए निर्धारित टीका जरूर लगवाएं। ऐसा करने से न सिर्फ बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है बल्कि उनकी वृद्धि भी सुचारु रूप से होती है। ये बातें सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पीएचसी मंसूरपुर में जनपद स्तरीय टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कही।
उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि वे अभियान चलाकर इस संबंध में लोगों को जागरूक करें। साथ ही लक्ष्य की पूर्ति समय पर हो सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएं। इस बीच सीएमओ की देखरेख में 42 बच्चों को विभिन्न बीमारियों से संबंधित टीके लगाये गये।
गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर 2 नवंबर से 2 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर बच्चों को टीका लगाया जाएगा। अभियान का सोमवार को शुभारंभ सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने पीएचसी मंसूरपुर में बच्चों को टीका लगाकर किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोई भी अभियान तभी सफल हो सकता है जब उसमें सभी का सहयोग हो। ऐसे में आमजन की भी जिम्मेदारी है कि वे शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जनपद स्तरीय टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन
सीएमओ ने कहा कि समय पर टीका लगाने से बच्चों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सकता है। पोलियो, निमोनिया, खसरा समेत कई अन्य प्रकार के टीके लगाए जाने हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर टीका लगवाएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि मौके पर 42 बच्चों को विभिन्न बीमारियों के टीके लगाए गए। कहा कि सभी जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूक करें। इस दौरान डॉ. सुभाष, डॉ. अंशू सिंह, आरती यादव, संजय कुमार, चंद्रसेन व पारसनाथ आदि मौजूद रहे।