फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vaccine over, people returned disappointed

वैक्सीन खत्म, मायूस लौटे लोग

Wed, 15 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Vaccine over, people returned disappointed
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में वैक्सीन न होने से भटकते नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। वैक्सीन की कमी के चलते बुधवार को जिला अस्पताल समेत जिले के कई केंद्र पर टीकाकरण का कार्य नहीं हुआ। नतीजा यह रहा कि संबंधित केंद्रों पर टीका लगवाने की उम्मीद लेकर पहुंचे नागरिकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। उनका कहना था कि यदि टीकाकरण नहीं होना था, तो इसका नोटिस एक दिन पहले ही संबंधित केंद्र पर चस्पा कर देना चाहिए था। खराब मौसम के बीच लंबी दूर तय कर संबंधित केंद्र पर पहुंचे, लेकिन मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने व कोरोना से पूरी तरह जंग जीतने के लिए जिले में टीकाकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी व अन्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इस बीच बुधवार को खराब मौसम के बावजूद सुबह से ही बड़ी संख्या में नागरिक जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन यहां पता चला कि वैक्सीन समाप्त हो जाने के चलते टीका नहीं लग सकेगा। इसके अलावा संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर, सीएचसी टांडा के अलावा कई अन्य सीएचसी पर वैक्सीन समाप्त हो जाने के चलते टीकाकरण का कार्य नहीं हो सका। हालांकि कुछ केंद्रों पर सुचारु रूप से टीकाकरण का कार्य चला।
विज्ञापन

इस बीच जिला अस्पताल टीका लगवाने के लिए पहुंचे राजेंद्र, सुनील, इमरान व संदीप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि खराब मौसम के बीच लंबी दूरी तय कर टीका लगवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन यहां पता चला कि वैक्सीन समाप्त हो गई है। ऐसे में टीका नहीं लगेगा। अब मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। यदि टीका नहीं लगना था, तो एक दिन पहले ही नोटिस चस्पा करा देना चाहिए था, जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न होती। उधर सीएमओ डा. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि वैक्सीन की कमी के चलते कुछ केंद्र पर टीकाकरण नहीं हुआ। गुरुवार को सुचारु रूप से टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed