फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vaccine given to 18 thousand teenagers

18 हजार किशोरों को लगाई गई वैक्सीन

Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vaccine given to 18 thousand teenagers
अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में होता वैक्सीनेशन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना पर रोक लगाने के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों व स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। शनिवार को जिले में 158 स्थानों पर टीकाकरण शिविर लगाया गया, जिसमें करीब 18 हजार किशोरों को वैक्सीन लगायी गई। स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक किशोरों को टीका लगाने के लिए तेजी से प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

जिले के 158 स्थानों पर शनिवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। जय शिवबाबा केवलपती इंटर कॉलेज सीहमई में प्रबंधक रंजन द्विवेदी की देखरेख में शिविर लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी देवीचरण व रेनू ने कुल 16 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया। इस मौके पर शिक्षक सुरेश मिश्र, साधना, शीलू व सुभाष आदि मौजूद रहे। अकबरपुर पब्लिक स्कूल लोरपुर ताजन के प्रधानाचार्य तौशीफ अहमद ने बताया कि स्कूल में टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 15 से 18 आयु वर्ग के 65 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। प्रधानाचार्य ने अन्य छात्र-छात्राओं से भी टीका लगवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उधर, बीआरएसडी शिक्षा निकेतन गर्ल्स स्कूल शंकरगढ़ टांडा में शिविर लगाया गया, जिसमें कुल 123 छात्र-छात्राओं में से 90 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगायी गई। प्रबंधक डॉ. महंत चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से किशोरों को बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी है। बताया कि छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचने के लिए अन्य उपाय भी सुझाए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि 158 केंद्रों पर शनिवार को करीब 18 हजार किशोरों को टीका लगाया गया। कहा कि आगे भी तेजी से यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed