फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Utkarsh is overall champion

उत्कर्ष रहे ओवरऑल चैंपियन

Sun, 21 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Utkarsh is overall champion
अंबेडकरनगर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी में पुरस्कार पाकर खुशी का इजहार कर? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड अंतर्गत रामपुर सकरवारी स्थित कंपोजिट विद्यालय में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ। इसमें 50 मीटर फर्राटा दौड़ बालक वर्ग में सुहैल, जबकि बालिका वर्ग में अंशिका वर्मा ने बाजी मारी। जिले में चल रही न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैंपियन उत्कर्ष रहे।
विज्ञापन

आयोजन समिति से जुड़े विवेक मणि ने बताया कि 50 मीटर फर्राटा दौड़ में बालक वर्ग में सुहैल ने देवा को पराजित किया, जबकि बालिका वर्ग में अंशिका वर्मा ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर फिजा रहीं। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में उत्कर्ष ने आदित्य को हराया, जबकि बालिका वर्ग में रागिनी ने मधु को हराया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में उत्कर्ष ने तो बालिका वर्ग में सोनम ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अर्जुन गौड़ तो बालिका वर्ग में कोमल पाठक ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कबड्डी बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी ने तो बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रामपुर ने जीत दर्ज की। लंबी कूद में उत्कर्ष, बालिका वर्ग में अंशिका ने जीत दर्ज की। ऊंची कूद बालक वर्ग में उत्कर्ष ने छाप छोड़ी, तो बालिका वर्ग में मधु ने बाजी मारी। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एआरपी डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में सभी को भाग लेना चाहिए। मौके पर उपेंद्र प्रताप सिंह, इरशाद अहमद, सुधीर चतुर्वेदी, सुरेंद्र देव, हेमलता, राजेश त्रिपाठी, राजेंद्र भारती, अमरनाथ दुबे, सिद्धार्थ, विजयनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed