{"_id":"613103be8ebc3e7a200ec4f1","slug":"urs-in-kichhacha-will-start-from-today-with-corona-protocol-ambedkar-nagar-news-lko5937690141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रोटोकॉल के साथ आज से शुरू होगा किछौछा में उर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना प्रोटोकॉल के साथ आज से शुरू होगा किछौछा में उर्स
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में उर्स को लेकर मौलाना व अधिकारियों के को आवश्यक दिशा निर्देश देते डीएम।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। महान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी के विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा का वार्षिक उर्स शुक्रवार से प्रारंभ होगा। कोरोना संकट के चलते इस बार भी सादगी के साथ उर्स मनाया जाएगा। उर्स के दौरान होने वाले कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां एक दिन पहले गुरुवार को ही पूर्ण कर ली गईं। इस बीच उर्स से एक दिन पहले गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में अधिकारियों व धर्मगुरुओं की बैठक हुई। इसमें उर्स के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही सीएमओ को निर्देशित किया कि तीन स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए और मेले में आने वाले जायरीन की शत-प्रतिशत सैंपलिंग की जाए।
विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा स्थित महान सूफी सत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी का वार्षिक उर्स शुक्रवार से प्रारंभ होगा। कोरोना संकट को देखते हुए इस बार भी सादगी के साथ उर्स मनाया जाएगा। उर्स को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एक दिन पहले गुरुवार को इंतजामिया कमेटी ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लीं। अध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछावी ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए इस बार भी सादगी के साथ उर्स मनाया जाएगा। उर्स के दौरान होने वाले खिरकापोशी कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की भीड़ न एकत्र हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा दरगाह परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज भी किया जा रहा है। 6 सितंबर तक चलने वाले उर्स के दौरान आने वाले जायरीन को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम एक दिन पहले गुरुवार को ही पूरा कर लिया गया।
गनीदार शाह करेंगे विशेष दुआ
इंतेजामिया कमेटी अध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी ने बताया कि शुक्रवार को गनीदार शाह के नेतृत्व में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए फोखराओं का जुलूस अशरफी गेट से निकलेगा। कोरोना संकट को देखते हुए इस बार जुलूस में पांच से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे। इसके बाद गनीदार शाह के नेतृत्व में फोखरा आस्ताने आलिया पर पहुंचकर माथा टेकेंगे। साथ ही देश में अमन चैन की विशेष दुआ करते हुए चादर चढ़ाएंगे। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने उर्स को लेकर दिए निर्देश
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मेले से जड़े अधिकारियों व धर्मगुरुओं के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि उर्स को देखते हुए किछौछा, बस स्टेशन व अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। उर्स में शामिल होने के लिए आने वाले जायरीन का शत-प्रतिशत सैंपलिंग सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। नगर पंचायत किछौछा के अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उर्स मेले में फॉगिंग, सैनिटाइजेशन, साफ सफाई, शुद्ध पेयजल समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। डीएम ने कहा कि उर्स मेले में कोविड-19 का पूरी तरह से पालन किया जाए। इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मेले में भोजन बनने से पहले भोजन सामग्री का सैंपलिंग कराने का निर्देश अभिहीत अधिकारी को दिया। धर्मगुरुओं से अपील करते हुए कहा कि उर्स मेले के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराएं। इस दौरान एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।