{"_id":"68acb385926e2f1ebf04bed9","slug":"urea-finished-in-30-committees-stock-limited-in-14-farmers-returned-empty-handed-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-140830-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 30 समितियों में यूरिया खत्म, 14 में स्टॉक सीमित, खाली हाथ लाैटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 30 समितियों में यूरिया खत्म, 14 में स्टॉक सीमित, खाली हाथ लाैटे किसान
Tue, 26 Aug 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सहकारी संघ जलालपुर समिति पर लगी किसानों की भीड़।
अंबेडकरनगर। जिले में यूरिया की लगातार मांग और सीमित आपूर्ति के बीच सोमवार को संकट गहराता नजर आया। जिले की 30 समितियों में यूरिया पूरी तरह समाप्त हो गया, जबकि 14 अन्य समितियों में स्टॉक बेहद कम रह गया। इस स्थिति को देखते हुए विभाग द्वारा तत्काल 700 मीट्रिक टन यूरिया की दोबारा आपूर्ति की गई है। उम्मीद है कि मंगलवार से इन समितियों पर फिर से वितरण शुरू हो जाएगा। इस बीच, कई किसानों को खाद के बिना लौटना पड़ा। जिन केंद्रों पर यूरिया उपलब्ध था, वहां भी एक से दो बोरी पाने के लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
केस 1: दो दिन से खाली इफको बाजार
स्थान: टांडा रोड, अकबरपुर
सोमवार को इफको बाजार पर यूरिया खत्म हो चुकी थी। कई किसान पहुंचे, लेकिन निराश लौट गए। केंद्र प्रभारी ने बताया कि रविवार को 400 बोरी यूरिया का वितरण किया गया था। डिमांड भेजी जा चुकी है, और दो दिनों में फिर से खाद उपलब्ध होने की उम्मीद है।
केस 2: भीटी समिति पर खाली हाथ लौटे किसान
बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, भीटी पर सोमवार को यूरिया उपलब्ध नहीं था। सचिव नीरज त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को 700 बोरी खाद का वितरण हुआ था। फिलहाल खाद की प्रतीक्षा है और मंगलवार से वितरण संभावित है।
विज्ञापन
केस 3: अजमेरी बादशाहपुर में फिर से संकट
रविवार को अजमेरी बादशाहपुर की समिति को 350 बोरी यूरिया प्राप्त हुई थी, जिसे पुलिस की निगरानी में वितरित किया गया। अब यहां स्टॉक पूरी तरह समाप्त हो गया है और करीब 50 किसान खाद पाने से वंचित रह गए हैं। प्रभारी सचिव कशिश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि नई आपूर्ति की प्रतीक्षा है।
केस 4: जलालपुर में देर शाम तक लगी रही लाइन
जलालपुर सहकारी संघ समिति पर सोमवार को यूरिया उपलब्ध थी, लेकिन मांग के चलते किसान सुबह से शाम तक कतार में डटे रहे। मैनपुर निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि उन्हें खाद मिल गई, जबकि बड़ेपुर के रामू ने बायोमीट्रिक प्रक्रिया में देरी को वजह बताया।
दोबारा भेजी गई खाद
जिन 30 समितियों पर यूरिया खत्म होने की सूचना मिली थी, वहां दोबारा खाद भेज दी गई है। 14 अन्य समितियों पर स्टॉक सीमित था, वहां भी आपूर्ति कर दी गई है। जल्द ही सभी केंद्रों पर नियमित वितरण बहाल हो जाएगा।
- राघवेंद्र प्रताप शुक्ला, एआर कोऑपरेटिव