फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Unruly smugglers opened fire on policemen and escaped

Ambedkar Nagar News: मनबढ़ तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग, फरार

Sun, 01 Sep 2024 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Unruly smugglers opened fire on policemen and escaped
अलनपुर गांव में सर्च अ​भियान के दौरान मौजूद पुलिसफोर्स।  -संवाद
टांडा (अंबेडकरनगर)। गो तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना एक दिन पहले की है। पुलिस टीम ने दो तस्करों को पकड़ लिया था लेकिन दो फरार होने में सफल रहे थे। मनबढ़ लोगों को सबक सिखाने के लिए रविवार भोर में लगभग 300 पुलिसकर्मियों ने अलनपुर गांव को घेर लिया और एक-एक घर में सर्च अभियान चलाया। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पूरा अभियान लगभग चार घंटे से अधिक समय तक चला।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र का अलनपुर गांव अलग-अलग कारणों से अक्सर चर्चा में रहता है। एक दिन पहले पुलिस टीम पशु वध के आरोपियों की तलाश में निकली थी। अलनपुर गांव के पास बलरामपुर माइनर पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी गिरफ्तार हुए थे, उन्हें पकड़ कर जेल भेज दिया। दो आरोपी फरार हो गए थे। अब यह खबर सामने आई है कि जब पुलिसकर्मी तस्करों की घेराबंदी कर रहे थे तभी दो तस्कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। हालांकि इसमें कोई पुलिसकर्मी घायल या चोटिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मामले को पुलिस प्रशासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने रविवार सुबह पूरे गांव की घेराबंदी कर विशेष सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय के नेतृत्व में सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य, सीओ टांडा शुभम कुमार के अलावा चार थाना प्रभारी के साथ करीब 300 पुलिसकर्मी भोर होते ही अलनपुर गांव पहुंच गए। एक वर्ग विशेष से जुड़े इस गांव को पुलिसकर्मियों ने घेर लिया। इसके बाद एक-एक घर की गहन तलाशी ली। जो दो पशु तस्कर फरार हो गए थे उनसे फोन पर बात करने वाले दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गांव में आपराधिक तत्व के लोगों के क्रियाकलापों को लेकर पुलिसकर्मियों ने कड़ी हिदायत दी। पुलिस टीम ने अमीनपुर गांव में भी अभियान चलाया। खबर है कि इस दौरान सबक सिखाने के लिए पुलिसकर्मियों ने सख्ती भी बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी विशाल ने बताया कि आपराधिक तत्वों को लेकर यह अभियान चलाया गया था। इसी तरह की प्रक्रिया अन्य क्षेत्रों में भी अपनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed