{"_id":"5707e7154f1c1bd26dc810c8","slug":"unite-all-shikshamitra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट हों सभी शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट हों सभी शिक्षामित्र
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षामित्र।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र-शिक्षक कल्याण समिति की जिला इकाई ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया और शिक्षामित्रों की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि हक के लिए शिक्षामित्रों को एकजुट होकर हर आंदोलन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना होगा।
विज्ञापन
प्रांतीय अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि मांगें हर हाल में पूरी होंगी, लेकिन इसके लिए सभी को एका बनाए रखनी होगी। कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के हितों को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
इसके चलते अभी तक 500 से अधिक शिक्षामित्रों का समायोजन नहीं हो सका है। इस दौरान शिक्षामित्र से शिक्षक बने लोगों की भी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। जिलाध्यक्ष रामचन्दर मौर्य ने शिक्षामित्रों से किसी के बहकावे में न आने का आहवान किया।
विज्ञापन
कहा कि उनका संगठन पूरी ईमानदारी से शिक्षामित्रों के हितों को लेकर आवाज उठा रहा है। सभी को एकजुट होकर संगठन का समर्थन करना होगा। इस मौके पर शिवशंकर, राघवेन्द्र, विकास सिंह, राजबलि व शिवशंकर आदि मौजूद रहे।