फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Union Minister Shobha arrived to decide the strength of the organization

संगठन की मजबूती तय करने पहुंची केंद्रीय मंत्री शोभा

Wed, 08 Dec 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Shobha arrived to decide the strength of the organization
अंबेडकरनगर के टांडा पहुंची केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करांद लाजे -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। संगठन को मजबूत बनाते हुए अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से भाजपा की प्रदेश सहप्रभारी व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करांदलाजे ने बुधवार को अकबरपुर, जलालपुर व टांडा विधानसभा क्षेत्रों में बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता को देश व प्रदेश हित में केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को बताए।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर पहुंची केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शोभा करांदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच ही है जिससे जीरो बैलेंस पर पूरे देश की जनता का खाता खुलवाकर जनहित की योजनाओं का धन बिना किसी बिचौलिए और कमीशन के उनके खाते में शत प्रतिशत पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने संगठन के मजबूती के लिए मंडल अध्यक्षों से संगठन का लेखा जोखा और उनकी सक्रिय भूमिका के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला कार्यालय पर अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर उन्हें अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री बाबा रामशबद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed