फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Union Minister of State for Home should be sacked

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए

Tue, 05 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Home should be sacked
अंबेडकरनगर। लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। साथ ही उनके बेटे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ऐसा नहीं हुआ, तो सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष निखिल राव ने कहा कि बीती 26 सितंबर को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किसानों को धमकी दी थी कि सुधर जाओ, वर्ना सुधार देंगे। यदि सत्ता में बैठे मंत्री ही इस प्रकार की धमकी देंगे, तो लोकतंत्र किस प्रकार से बचेगा। उसी समय केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए थी। कहा कि लखीमपुर खीरी के पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

अविनाश भारती, प्रवीण यादव, मनीष आजाद, बृजेश ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। यदि अपने अधिकार को लेकर कोई आवाज बुलंद करता है, तो बलपूर्वक उसकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भीम आर्मी ऐसा होने नहीं देगी। लोकतंत्र को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जागा। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed