{"_id":"63e5445c47695033c2022301","slug":"underground-cable-laying-work-started-ambedkar-nagar-news-c-13-1-82778-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: अंडर ग्राउंड केबल बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: अंडर ग्राउंड केबल बिछाने का काम शुरू
Fri, 10 Feb 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय बाजार में गुरुवार को बिजली का अंडर ग्राउंड केबल बिछाने का काम शुरू हो गया। अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने मौके पर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अंडर ग्राउंड केबल बिछाने से उपभोक्ताओं को जर्जर तारों से निजात मिलेगी। साथ ही आंधी-तूफान आने पर तारों के टूटने की घटना भी नहीं होगी। बिजली उपकेंद्र से महरुआ बाजार में करीब तीन किलोमीटर तक अंडरग्राउंड केबल बिछाया जाएगा। इससे महरुआ बाजार वासियों को सुचारु बिजली का लाभ मिलेगा।
केबल अंडर ग्राउंड हो जाने से विभाग बिजली चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगा सकेगा। इस मौके पर रंजीत कुमार, मृत्युंजय पाठक, प्रधान रत्नेश सिंह व प्रवेश निषाद आदि मौजूद रहे।