फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Uncontrollable jeep tramples bike rider, dies

बेकाबू जीप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Fri, 11 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable jeep tramples bike rider, dies
बसखारी। थाना क्षेत्र में जमऊपुर गांव के निकट शुक्रवार को अपराह्न तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद अनियंत्रित होकर जीप भी पलट गई। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया और वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने वाहन को अभिरक्षा में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के जमऊपुर गांव निवासी दिनेश तिवारी (45) शुक्रवार को अपराह्न बाइक से बसखारी से गांव की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह जमऊपुर के निकट पहुंचा, तभी जहांगीरगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद जीप अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक वाहन को नियंत्रित करता, तब तक गाड़ी कुछ दूर जाकर पलट गई। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया और वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

इस बीच सूचना मिलते ही एसओ बसखारी श्रीनिवास पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सांस चलने की उम्मीद में दिनेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि वाहन को अभिरक्षा में ले लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed