फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Uncle please Give some way to reach school on time

अंकल प्लीज ! थोड़ा रास्ता दें, समय पर स्कूल पहुंच सकें

Wed, 30 Mar 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uncle please Give some way to reach school on time
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर जाम से जूझते नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अंकल प्लीज, थोड़ा सा रास्ता दे दीजिए, हम साइकिल लेकर निकल जाएं और समय पर स्कूल पहुंच जाएं। जिला मुख्यालय पर लगे जाम की चपेट में फंसे स्कूली बच्चे कुछ इसी अंदाज में समय से स्कूल पहुंच जाने की गुहार लगाते हुए बुधवार को दिखे। जिला मुख्यालय पर अलग अलग मार्गों पर लगे जाम में फंसे लोग तेज धूप की तपिश व भीषण गर्मी से भी हलकान दिखे।
विज्ञापन

जाम से छुटकारा दिलाने की पुलिस की लचर कार्य प्रणाली के चलते एक मार्ग पर यातायात सुचारु होता, तो दूसरे मार्ग पर जाम लग जाने से लोगों को दिन भर परेशानी उठानी पड़ी। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि प्रशासन की उपेक्षा के चलते ही शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या सभी की सिरदर्दी बनी है। मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण और सड़क किनारे वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण जाम की यह परेशानी कम होने का नाम नहीं लेती।
विज्ञापन

इसका खामियाजा आए दिन जाम में फंसकर लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन होता है जब अकबरपुर नगर के अलग अलग मार्गों पर जाम की समस्या लोगों को परेशान न करे। बुधवार को एक बार फिर से लोगों को जाम में फंसकर मुश्किलों से जूझना पड़ा। इस दौरान कभी अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर जाम लगता, तो कभी पुराने तहसील तिराहा के निकट लोगों का चलना दुश्वार हो जाता। यातायात पुलिस यातायात सुचारु करती, तो बस स्टेशन क्षेत्र व नई सड़क पर जाम लग जाता। पुलिस दौड़कर वहां पहुंचती, तो जिला अस्पताल व आसपास के क्षेत्र में जाम लग जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान के लिए ठोस कदम की जरूरत
भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे स्कूली बच्चे जहां देरी से स्कूल कालेज पहुंचे वही कर्मचारियों को भी आफिस में लेट पहुंचने पर अफसरों की फटकार सुननी पड़ी। ट्रैफिक जाम में फंसे शहाब परवेज, नरेंद्र जायसवाल, मनु श्रीवास्तव ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक इसके समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाकर इसका स्थाई निराकरण नहीं होगा तब तक जाम की समस्या सभी को ऐसे ही परेशान करती रहेगी। पुलिस प्रशासन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। इतना ही नहीं अस्थाई अतिक्रमण कर लगने वाली पटरी दुकानों को भी पुलिस नहीं हटाती है।

उठाए जा रहे ठोस कदम
जाम की समस्या को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। शीघ्र ही जाम का सबब बनने वाले वाहनों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई होगी। साथ ही अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाने के लिए प्रशासन के जिम्मेदारों से कहा गया है।
संजय राय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed