{"_id":"616340a78ebc3e298800e954","slug":"uncle-along-with-his-two-sons-killed-his-nephew-by-beating-him-ambedkar-nagar-news-lko5995347151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने अपने दो पुत्र के साथ मिलकर भतीजे की पीट पीटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा ने अपने दो पुत्र के साथ मिलकर भतीजे की पीट पीटकर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोतवाली अंतर्गत बसियां गांव में रविवार सुबह मामूली विवाद में चाचा ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर भतीजे को पीट पीटकर मार डाला। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
जब तक आसपास के ग्रामीण व परिवारीजन मौके पर पहुंचते, तब तक तीनों वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चाचा व उसके दोनों पुत्रों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बसियां गांव निवासी मोहम्मद अमीन के दो पुत्र इरशाद व नौशाद एक दिन पहले गांव के ही लंबे यादव के बाग में स्थित बेल का सूखा पेड़ काट दिया और लकड़ी घर ले आए।
विज्ञापन
इस पर शनिवार देर शाम लंबू ने नौशाद व इरशाद को कड़ी फटकार लगाई थी। यह इन दोनों को नागवार गुजरी। नौशाद व इरशाद ने रविवार सुबह पड़ोस में रह रहे चचेरे भाई मोहम्मद मुस्तकीम (31) पुत्र नूर मोहम्मद को घर से बाहर बुलाया और उस पर पेड़ काटने की शिकायत लंबू से करने का आरोप लगाते हुए अभद्रता करने लगे।
मुस्तकीम ने जब मना किया, तो आरोप के अनुसार दोनों भाई गाली-गलौज पर उतारू हो गए। इस बीच चाचा मोहम्मद अमीन भी वहां आ गया। वह भी अपने दोनो पुत्रों का साथ देते हुए मुस्तकीम के साथ अभद्रता करने लगा। मुस्तकीम ने विरोध किया, तो अमीन ने अपने दोनों पुत्रों के साथ मिलकर मुस्तकीम की पिटाई शुरू कर दी।
मुस्तकीम की चीख पुकार व गुहार पर उसकी भाभी व बहन उसे बचाने पहुंचे, लेकिन पिटाई कर रहे तीनों इतना अधिक उग्र थे कि उन्होंने बीच बचाव कर रहीं महिलाओं को भी पीट दिया। पिटाई से मुस्तकीम बेहोश हो गया। चीख पुकार व गुहार के बीच आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। साथ ही नूर मोहम्मद भी जानकारी होने पर खेत से मौके पर पहुंचा।
चाचा व उसके दोनों पुत्र वहां से भाग खड़े हुए। परिवारीजन आननफानन मुस्तकीम को सीएचसी जलालपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी होते ही एसओ दुर्गेश कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। जरूरी जानकारी हासिल करने के साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अमीन व उसके दोनों पुत्र नौशाद व इरशाद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इससे इंकार किया है।
बताया जाता है कि मुस्तकीम के ससुराल अरई में 12 अक्तूबर को वैवाहिक आयोजन था। उसकी पत्नी अपने चार बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। मुस्तकीम को भी 11 अक्तूबर को ससुराल जाना था। इसी बीच मुस्तकीम की हत्या की खबर पहुंच गई। खुशी का माहौल गम में बदल गया।