{"_id":"61784662becf7c75ec5b6ec7","slug":"two-youths-who-went-for-fishing-drowned-in-the-river-ambedkar-nagar-news-lko601874215","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली मारने गए दो युवक नदी में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली मारने गए दो युवक नदी में डूबे
विज्ञापन
जलालपुर। कोतवाली क्षेत्र के पक्खरपुर गांव के निकट से होकर गुजर रही तमसा नदी में मछली मारने गए दो युवक डूब गए। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंगलवार शाम हुई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को बुलाकर नदी में तलाशी कराई गई, लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल सका था।
कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव निवासी राकेश (27) व रिंकू (21) मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे पक्खरपुर गांव के निकट से होकर गुजर रही तमसा नदी में मछली मारने गए हुए थे। बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों नदी में डूब गए। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ युवकों ने नदी में छलांग लगाकर तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसी बीच जानकारी होते ही कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोर को बुला कर तलाशी कराई गई, लेकिन देर शाम तक दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका था। इससे युवकों के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल ने बताया कि तलाशी जारी है।