{"_id":"62a3913acf4d1027a83a272f","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko634634698","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के केवलापुर गांव निवासी विनोद विश्वकर्मा (22) व शुकुलपट्टी निवासी संदीप (20) शुक्रवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे कसेरुआ बाजार के निकट पहुंचे, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम करने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर शांत करा दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया, जबकि संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर, मालीपुर थाना क्षेत्र के टुटहवा गांव निवासी दीपू (35) गुरुवार देर शाम बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। जब वह रफीगंज बाजार के पास पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी राजेश कुमार (25) शुक्रवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय खेमापुर मोड़ के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अलीगंज थाना क्षेत्र के सद्दरपुर निवासी अमजद (36) बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी सुमित्रा देवी (45) गुरुवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।