फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two youths died due to electrocution

करंट लगने से दो युवकों की मौत

Tue, 21 Sep 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two youths died due to electrocution
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घर में विद्युत गड़बड़ी ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर दो युवाओं की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर गांव निवासी सुरेश कुमार (36) मंगलवार को सुबह घर में विद्युत गड़बड़ी दुरुस्त कर रहा था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजन आननफानन में निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव निवासी रमाकांत (26) सोमवार देर शाम घर में विद्युत खराबी को ठीक कर रहा था। इसी बीच वह करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। युवकों की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed