{"_id":"64a068c3a170702dfc0dceb6","slug":"two-youths-died-ambedkar-nagar-news-c-13-1-315278-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, दो लोग झुलसे
Sat, 01 Jul 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। जिले में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के दौरान भीटी क्षेत्र में गिरी बिजली की चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिजली गिरने की घटना सम्मनपुर छितौनिया में हुई। गांव के कुछ लोग शनिवार दोपहर बाद तीन बजे घर से बाहर निकले थे। इसी बीच गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए नीरज पांडेय (32), सचिन यादव (19), संजय पांडेय (50) और दिव्यांश (20) गांव के सुरजू मिश्रा की किराना की दुकान के शेेड के नीचे खड़े हो गए।
कुछ ही देर में अचानक तेज आवाज के साथ दुकान के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर पर बिजली गिर पड़ी। चंद कदम पर मौजूद चारों लोग बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में नीरज व सचिन गंभीर रूप से झुलसने के साथ बेहोश हो गए। दिव्यांश और संजय भी झुलस गए। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने चारों युवक को सीएचसी भीटी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सचिन व नीरज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने संजय और दिव्यांश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दिव्यांश मूल रूप से उमरावां गांव का निवासी है। वह लंबे समय से सम्मनपुर छितौनिया में अपने ननिहाल में रह रहा है। सीएचसी भीटी के चिकित्सक डॉ. ओम विकास मिश्र ने बताया कि सचिन व नीरज की मौत गरज चमक के बीच गिरी बिजली से झुलसकर हुई है।
परिजनों में मचा कोहराम
दो युवकों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया। नीरज के पिता प्रभात पांडेय और सचिन के पिता शिवकुमार यादव बेटे के गम में बिलख-बिलख कर कई बार बेहोश हो गए। नीरज की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। सचिन की शादी नहीं हुई थी।