{"_id":"f942337a9960f3351ead2fc9b2798a28","slug":"two-young-men-killed-in-road-accidents-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर क्षेत्र में मोहसिनपुर निवासी मोहम्मद इसरार (32) पुत्र मोहम्मद इशहाक शनिवार रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहा था। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर पवित्र शिवबाबा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल इसरार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अकबरपुर-मालीपुर मार्ग पर जाफरगंज गांव के निकट शनिवार रात एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक के दुर्घटना में घायल होने का अनुमान है। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अकबरपुर-मालीपुर मार्ग पर बिहलोलपुर गांव के निकट रविवार दोपहर पिकअप व आटो रिक्शा में भिड़ंत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। उनमें मालीपुर थानान्तर्गत सलाहुद्दीनपुर निवासी पतिराम (30), अकबरपुर थानान्तर्गत बसौरी निवासिनी प्रेमा देवी (70) पत्नी राजकेश व मालीपुर थानान्तर्गत टिकरी निवासी अनिल (27) घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वृद्धा की हालत गंभीर बताई गई। इसके अलावा अहिरौली थानान्तर्गत खजाएं निवासी शीला (28) पत्नी राजेश शनिवार शाम बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।