{"_id":"2f4cb1f7751b94f2b09ad446bbaddfe8","slug":"two-women-burnt-in-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो झुलसीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो झुलसीं
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महरुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर दियरा गांव निवासिनी ज्योति दुबे पुत्री राजेंद्र शनिवार देर शाम खाना बना रही थी। इसी दौरान कुकर फट गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी तरह बसखारी क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी राधिका (58) पत्नी रामशबद शनिवार दोपहर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से उसके कपड़े में आग लग गई।
विज्ञापन
पहले तो उसने स्वयं आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, तो उसने गोहार मचा दिया। इस पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग पर काबू पाया, लेकन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन