{"_id":"6032a6658ebc3ee96d155af8","slug":"two-thieves-arrested-in-an-encounter-one-injured-ambedkar-nagar-news-lko566048674","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दो चोर गिरफ्तार, एक घायल
विज्ञापन
बसखारी। पुलिस टीम ने शनिवार की रात किछौछा चुंगी नाका के पास मुठभेड़ में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक चोर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चोरों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, एक बाइक, तीन भैंस, एक पिकप आदि सामान बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए चोरों को जेल भेज दिया।
बीते दिनों बसखारी थाना क्षेत्र के कुछ गांवों में चोरों ने मवेशी की चोरी की और विरोध करने पर हमला कर दिया। इससे तीन लोग घायल हो गए। बसखारी पुलिस टीम ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि एसओ श्रीनिवास पांडेय के नेतृत्व में पुलिस घटना का खुलासा करने के लिए जांच कर रही थी। इस बीच शनिवार की रात गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जलालपुर की तरफ से दो चोर बगैर नंबर प्लेट की बाइक से आ रहे हैं। पुलिस टीम ने किछौछा चुंगी तिराहे पर घेरा बंदी। टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चोर टीम पर फायर करते हुए भागने लगे।
पुलिसकर्मियों ने अपना बचाव करते हुए चोरों का पीछा किया और जवाबी फायरिंग की। किछौछा जलालपुर रोड पर भारत गैस एजेंसी के पास बाइक बंद हो गई। इस चोर बाइक छोड़कर भागने लगे। चोरों की गोली सिपाही करन सिंह के पैर को छूते हुए निकल गयी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में चोर मुन्ना निवासी टैनी, थाना अहिरौला, जिला आजमगढ़ घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, एक बाइक बरामद की। मौके से एक आरोपी मिथुन निवासी टैनी, थाना पवई, जिला आजमगढ़ फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि एक आरोपी राजितराम निवासी शाहपुर, थाना बसखारी जलालपुर रोड पर चोरी किए सामान, एक पिकप, एक इंजन व तीन भैंस के साथ खड़ा है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे भी दबोच लिया। घायल चोर को अस्पताल भेज दिया गया। बाद में पकड़े गए चोरों को जेल भेज दिया गया।