{"_id":"692f316a25e815d8d0019801","slug":"two-teenagers-and-a-young-woman-are-missing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-146321-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो किशोरियां व एक युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो किशोरियां व एक युवती लापता
Wed, 03 Dec 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से दो किशोरियां व एक युवती लापता हो गईं। परिजनों की तहरीर पर संबंधित पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
मालीपुर के एक व्यक्ति के मुताबिक, 27 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे उनकी 19 वर्षीय पुत्री विद्यालय जाने के लिए निकली थी। छुट्टी के बाद भी घर न पहुंचने पर हर-संभव स्थान पर तलाश की गई, फिर भी कुछ पता नहीं चल सका। अहिरौली के एक व्यक्ति के मुताबिक, उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर बिना कुछ बताए कहीं चली गई। आरोप है कि बाला पैकौली निवासी आनंद कश्यप ही उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। बेवाना की एक महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 27 नवंबर को सुबह अपनी सहपाठी के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। उसी दौरान खालिसपुर निवासी रुद्र रास्ते में मिला। युवक ने साइकिल से पुत्री को उतरवाकर बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। पुत्री ने अपनी सहेली से घर से कुछ सामान लेने जाने का कहकर उसे विद्यालय भेज दिया, लेकिन उनकी पुत्री विद्यालय नहीं पहुंची। शाम को सहेली ने घर लौटकर पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने तलाश की, फिर भी कुछ पता नहीं चला। तीनों मामलों में संबंधित पुलिस ने तलाश शुरू की है।