फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two student missing

लापता छात्रों का नहीं लगा सुराग

Mon, 01 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 01 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two student missing
Missing - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र अकबरपुर से लापता दो छात्रों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। कक्षा 10 का एक छात्र दो दिन पूर्व घर से पढ़ने के लिए निकला था जबकि कक्षा छह का एक छात्र तीन दिन पूर्व घर से किसा काम से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवारीजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने एक मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुुरू भी कर दी है जबकि दूसरे में जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन

 
अकबरपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी रवीश वर्मा ने सीओ सिटी को पत्र देकर पुत्र की तलाश कराने की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक उसका पुत्र अभिषेक (15) शनिवार को ऊंचेगांव स्थित आइडियल साइंस एकेडमी में पढ़ने गया था। वह कक्षा 10 का छात्र है। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो खोजबीन शुुरू की। स्कूल में भी संपर्क किया गया लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन


घटना की शिकायत अकबरपुर कोतवाली में की गई। तीन दिन बाद भी उसके पुत्र का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने घटना गुमशुदगी में नहीं दर्ज की है। इससे उसका परिवार काफी परेशान है। कहा कि यदि पुलिस मामले में सक्रिय नहीं हुई तो उसके पुत्र के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने गुमशुदगी दर्ज कराकर तलाश सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, बीते तीन दिनों से लापता कक्षा छह के छात्र का भी कोई सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। किसी अनहोनी की आशंका में परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये अकबरपुर थाना अंतर्गत पटेलनगर मोहल्ला निवासी सहदेव साहू ने कहा कि उनका 12 वर्षीय पुत्र विकास 28 जुलाई की सुबह साइकिल से पटेलनगर तिराहा गया हुआ था।

जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने उसके मित्रों व रिश्तेदारों के यहां जानकारी की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। इससे उन्हें किसी अनहोनी की आशंका है। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है।


एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर विकास के मामले में गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। दूसरे मामले में कोई सूचना थाने तक नहीं पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed