फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two lakh rupees looted

दो लाख रुपये लूटे

Thu, 21 Apr 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees looted
टांडा। सशस्त्र बदमाश टांडा कोतवाली क्षेत्र के बुधीपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर गुरुवार दोपहर बाद धावा बोलकर दो लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों ने भट्ठा मालिक के पुत्र की पिटाई भी कर दी जिससे वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए तीन-चार चक्र हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद एएसपी व सीओ ने मौके का जायजा लेकर जरूरी छानबीन की। घटना को लेकर ईंट निर्माता संघ ने शुक्रवार को डीएम व एसपी से मिलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के बुधीपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर दोपहर बाद उस समय अफरातफरी मच गई जब तीन बाइक पर सवार कुल नौ बदमाश वहां पहुंच गए। सभी बदमाशों ने मुंह को गमछे से ढक रखा था। बदमाशों ने भट्ठे पर बने एक कमरे में पहुंचकर भट्ठा मालिक हाजी महमूद आलम के पुत्र मोहम्मद उमर उर्फ मोनू से पहले ईंट आदि का दाम पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद असलहे की नोक पर उससे रकम मांगने लगे। दरअसल मजदूरों के साप्ताहिक भुगतान का शुक्रवार को समय निर्धारित था। इसके लिए वहां रकम मौजूद रहने की जानकारी बदमाशों को थी। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने लूट का इरादा बनाया था।
बदमाशों के कहने पर भी जब मोनू ने रकम नहीं दी तो उसकी पिटाई कर दो लाख रुपये छीन लिए। मोनू व उसके मुनीम के पास मौजूद तीन मोबाइल फोन भी बदमाशों ने ले लिया। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए तीन-चार चक्र हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश वहां से निकल भागे। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। एएसपी संजय राय व सीओ संतोष कुमार के साथ ही टांडा कोतवाल विजेंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
कोतवाल ने घायल मोनू को लेकर बदमाशों की खोजबीन का प्रयास किया लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। बदमाशों की पिटाई से मोनू के सिर व हाथ में चोटें आईं हैं। पुलिस ने उसको मेडिकल के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच ईंट निर्माता संघ के अध्यक्ष श्रीराम वर्मा ने बताया कि बदमाशों द्वारा जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है, वह अत्यंत चिंताजनक है। घटना के जल्द खुलासे तथा बदमाशों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को डीएम व एसपी से मुलाकात की जाएगी।

लूट की रकम को लेकर मोनू द्वारा अलग-अलग जानकारी दी जा रही है। फिलहाल उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। वहां से लौटने के बाद दी जाने वाली तहरीर के अनुसार केस दर्ज किया जाएगा।
-विजेंद्र शर्मा, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed